छत्तीसगढ़

उच्च न्यायालय बिलासपुर में मनायी गई अम्बेडकर जयंती

रायपुर, 14 अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनायी गई। न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल ने उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किये।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में आयोजित किए गए इस समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारीगण शामिल हुए। गौरतलब है कि इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा किया गया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button