छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में शुरू, विजन 2047 पर हो रही चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज नए विधानसभा भवन में शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायक नीलकंठ टेकाम को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शीतकालीन सत्र की शुरुआत विपक्ष के बहिष्कार के बीच हुई। विपक्ष के सदन से बाहर रहने पर भाजपा विधायक धरमजीत सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस पर वित्त मंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए भविष्य की शिक्षा,स्वास्थ्य औद्योगिक विकास, रोजगार की प्रदेश में संभावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

वित्त मंत्री ने बताया कि विजन 2047 के तहत आर्थिक सशक्तिकरण, अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाना है।

सत्र के पहले दिन ही विजन 2047 को लेकर हुई चर्चा को राज्य के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।

सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर सदन में कर रहे विजन 2047 पर चर्चा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button