मध्यप्रदेश

बैतूल से बसपा प्रत्याशी का निधन, स्थगित होगी चुनाव प्रक्रिया; दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना था मतदान

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शामिल मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट के चुनाव की प्रक्रिया स्थगित होगी। यहां से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी अशोक भलावी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

रिटर्निंग ऑफिसर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को दी और चुनाव आयोग को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई। बैतूल में चुनाव 26 अप्रैल को होना था। यहां नामांकन की प्रक्रिया नाम वापसी के साथ आठ अप्रैल को पूरी हो गई।

सीने में दर्द होने पर अस्पताल पहुंचे स्वजन
बैतूल से 14 किमी दूर ग्राम सोहागपुर निवासी अशोक भलावी को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक मनीष लश्करे ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि रिटर्निंग आफिसर ने प्रत्याशी के निधन की सूचना दी है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में प्रविधान है कि मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी का निधन होने पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित हो जाती है और आयोग चुनाव का नया कार्यक्रम जारी करता है। इसमें बसपा को अपने प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा कराने का अवसर मिलेगा

प्रदेश में चार चरण में चुनाव में होंगे चुनाव
चूंकि, प्रदेश में चार चरण में चुनाव हो रहे हैं, इसलिए बैतूल का चुनाव तीसरे या चौथे चरण में कराया जा सकता है। दूसरे चरण में शामिल टीकमगढ, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद लोकसभा सीट का कार्यक्रम यथावत रहेगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button