छत्तीसगढ़

CG में बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत : डिप्टी CM विजय शर्मा ने की घायलों से मुलाकात, कल रात खाई में गिरी थीं बस

रायपुर, 10 अप्रैल 2024

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में कल रात बस पलटने से अब तक मृतकों की संख्या 12 पहुंच गई है । बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे जो काम खत्म कर अपने – अपने घर जा रहे थे लेकिन इनमें से 12 लोग अपने घर नहीं पहुंच सके और काल के गाल में समा गए । कर्मचारी किरोड़ीमल डिस्टलरी के हैं ।

घटना में घायल हुए लोगों का इलाज राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में चल रहा है । कल देर रात घायलों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी मुलाकात की है उनका हालचाल जाना है। दुर्ग जिले की कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने कहा है कि इस घटना पर जांच कमेटी बैठाकर जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button