उत्तरप्रदेश

एसआईआर कार्यो में मिली लापरवाही; दो BLO और प्रधानाचार्य निलंबित

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों (SIR) में लापरवाही मिलने पर दो बीएलओ एवं प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शनिवार को एसआईआर के तहत जिले के विभिन्न मतदान स्थलों का औचक निरीक्षण किया और मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ बभनमई के औचक निरीक्षण में पाया गया कि गणना प्रपत्रों को घर-घर जाकर वितरण नहीं किया गया है। 

कार्यो में लापरवाही मिलने पर हुई कार्रवाई  
विद्यालय में सभी गणना प्रपत्र इकट्ठे देखकर जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ विनय कुमार शुक्ला (अध्यापक) व प्रणव उपाध्याय (शिक्षा मित्र) को कड़ी फटकार लगायी तथा मौके पर इन्चार्ज प्रधानाचार्य हिमांशु त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। उन्होंने गणना प्रपत्रों को वितरण न करने व आनलाइन फार्म न भराने के कार्यो में लापरवाही बरतने एवं प्रधानाचार्य के अनुपस्थित मिलने पर दोनों बीएलओ व प्रधानाचार्य को निलम्बित करने के निर्देश दिये।       

सभी बीएलओ को मिली चेतावनी
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा है कि एसआईआर अभियान के दौरान यदि पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरती जायेगी तो सम्बन्धित बीएलओ के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। उन्होंंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। यह अभियान चार दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा मतदाताओं द्वारा भरे गए प्रपत्रों को पुन: संग्रहित करेंगे। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button