छत्तीसगढ़

तंबाकू नहीं देने पर दोस्त की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तंबाकू नहीं देने पर दोस्त ने ही दोस्त की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संदीप एक्का को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोनकेल चराईखारा गांव का है।

19 नवंबर को मृतक अशोक राम के चाचा प्रार्थी विद्याधर ने थाना नारायणपुर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 18 नवंबर की की शाम करीब 6 बजे संदीप एक्का व मृतक अशोक राम दोनों गांव के ही एक व्यक्ति के घर के आंगन में आग तपा रहे थे, तभी आरोपी संदीप एक्का ने अशोक राम से खाने के लिए तंबाखू मांगा, जिस पर अशोक राम ने बोला कि मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि रोज रोज तंबाखू खिलाऊं। इसी बात पर संदीप एक्का व अशोक राम के बीच विवाद होने लगा।

विवाद के दौरान मृतक अशोक राम अपने घर की ओर जाने लगा, जिसके पीछे संदीप एक्का भी गया और अशोक के घर जाकर उसने हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए उसे जमीन में गिरा दिया। अशोक राम के सीने में लात से प्रहार किया, फिर संदीप एक्का वहां से चला गया। ग्रामवासियों ने घटना की सूचना सरपंच को दी। सरपंच ने जब अशोक राम के घर जाकर देखा तो पाया कि अशोक दर्द से कराहते हुए लेटा हुआ है। सरपंच के पूछने पर अशोक राम ने सरपंच को संदीप एक्का द्वारा सीने में लात से मारपीट करना बताया व दूसरे दिन सुबह ईलाज के लिए अस्पताल जाने की बात कहीं। घटना के दूसरे दिन अशोक राम ने ईलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप एक्का उम्र 36 वर्ष के विरुद्ध हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1),332(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान तत्काल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव का पंचनामा किया। मृतक अशोक राम के शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु मारपीट के कारण शरीर में आई चोट की वजह से होना बताया। पुलिस ने आरोपी संदीप एक्का उम्र 36 वर्ष को उसके घर से हिरासत गिरफ्तार किया। पूछताछ पर उसने अपराध स्वीकार किया, फिर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र में एक गांव के दो व्यक्ति के मध्य तंबाखू मांगने के नाम पर विवाद हुआ था। मारपीट में घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button