छत्तीसगढ़

कलेक्टर अग्रवाल फंसे रोपवे में

राजनांदगांव। नवरात्रि प्रारंभ होने से पूर्व मॉ बम्लेश्वरी के दर्र्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रोपवे का मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। इसी का जायजा लेने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल सोमवार की दोपहर को रोपवे बैठकर जा रहे थे कि अचानक से बिजली बंद हो गई और वे इसमें फंस गए। कुछ देर के लिए वहां हड़कंप मचा गया और बिजली आने के बाद कलेक्टर सुरक्षित बाहर निकले।
मॉ बम्लेश्वरी ट्रस्ट के द्वारा नवरात्र प्रारंभ होने से पूर्व रोपवे का मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है इस कारण 2 अप्रैल तक इसे बंद कर दिया है। इसी का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की दोपहर को कलेक्टर संजय अग्रवाल पहुंचे और रोपवे में बैठकर निरीक्षण कर रहे थे कि जैसे वे बीच में पहुंचे अचानक से बिजली बंद हो गया और कलेक्टर समेत आला अधिकारी वहीं फंस गए। तत्काल इमरजेंसी सायरन बजाकर पूरे अमले को अलर्ट किया गया और जैसे-तैसे बिजली को चालू करवाया और कलेक्टर और आलाधिकारी सुरक्षित रोपवे से बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्रि में आने वाले भक्तों को दोबारा ऐसी परेशानी ना हो इसका वे ध्यान रखें।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button