अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तान की जांच पर चीन को नहीं रहा भरोसा, इंजीनियरों की हत्या पर बौखलाए जिनपिंग ने भेजी अपनी टीम

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अपने नागरिकों पर बढ़ते हमले को लेकर चीन बौखलाया हुआ है। पिछले एक हफ्ते में तीन बार चीनी नागरिकों को निशाना बनाया जा चुका है। ऐसे में चीन को अब पाकिस्तान के वादों पर भरोसा नहीं रहा है। चीन कई साल पहले से पाकिस्तान से अपने नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध करता रहा है। हर बार पाकिस्तान की तरफ से कड़े सुरक्षा प्रबंध करने का वादा भी किया गया है, हालांकि इसके बावजूद चीनी नागरिकों पर हमलों में कोई कमी नहीं आई है। इस्लामाबाद से लगभग 270 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बेशम में मंगलवार को एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियर और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई। इस हमले ने चीन के सब्र के बांध को तोड़ दिया है। यही कारण है कि चीन ने अपने नागरिकों की हत्या की जांच के लिए खुद की एक स्पेशल टीम पाकिस्तान भेजी है।

चीन ने जांच को भेजी खुद की टीम

चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि चीनी नागरिकों पर आतंकी हमले के बाद हमने पाकिस्तान में एक इंटर एजेंसी टीम भेजी है। यह टीम 28 मार्च को पाकिस्तान पहुंची और “पाकिस्तान में दूतावास और संबंधित कंपनियों के साथ उभरते प्रतिक्रिया कार्य में पूरी तरह से शामिल होना शुरू कर दिया। यह टीम पाकिस्तान में मारे गए चीनी नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करेगी। इसके अलावा वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद चीनी लोगों की सुरक्षा को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर पाकिस्तान सरकार के साथ काम करेगी। इस टीम की रिपोर्ट को सीधे बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यालय में भेजा जाएगा, जहां से समीक्षा के आधार पर पाकिस्तान को सीपीईसी से जुड़े प्रोजेक्ट की फंडिंग पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

दासू जलविद्युत परियोजना के लिए काम कर रहे थे चीनी इंजीनियर

इस हमले में मारे गए चीनी इंजीनियर चीन समर्थित 4,320 मेगावाट बिजली उत्पादन विकास, दासू जलविद्युत परियोजना के लिए जा रहे थे। हिंसा के मद्देनजर 4.2 अरब डॉलर की परियोजना पर निर्माण कार्य निलंबित कर दिया गया है। दासू और डायमर-भाषा बांधों की जगह पर सिविल कार्य को करने वाली चीनी कंपनियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण निलंबित कर दिया है। इस फैसले के एक दिन बाद तारबेला 5वीं एक्सटेंशन हाइड्रोपावर परियोजना में भी काम निलंबित कर दिया गया है। दोनों परियोजनाओं पर लगभग 991 चीनी इंजीनियर काम कर रहे थे, जबकि स्थानीय कर्मचारियों को अगले निर्देश तक घर पर रहने के लिए कहा गया है, परियोजना पर काम कर रहे एक अधिकारी ने प्रकाशन से पुष्टि की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button