रेलवे ने बदला नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम, जानें नए शेड्यूल, रूट और स्टॉपेज की डिटेल

रेलवे न्यूज़, 27 मार्च 2024|| भारतीय रेलवे ने देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) के शेड्यूल को रिवाइज कर दिया है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी, कटरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम बदला गया है। देश के सबसे बड़े नेशनल ट्रांसपोर्टर ने ट्रेन संख्या 22440, श्री माता वैष्णों देवी, कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल बदला है। अब यह ट्रेन अपने पिछले शेड्यूल टाइम से 5 मिनट पहले रवाना होगी।
नॉर्दर्न रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘आम लोगों को सूचित किया जाता है कि ऑपरेशन कारणों के चलते ट्रेन संख्या 22440 श्री माता वैष्णों देवी कटरा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का समय 18 मार्च 2024 से बदल गया है।’ रेलवे ने आगे बताया, ‘ट्रेन संख्या 22440 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से दोपहर 3 बजे की जगह 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और 4 बजकर 13 मिनट की जगह 4 बजकर 8 मिनट पर जम्मू तवी पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मू तवी से 4 बजकर 15 मिनट की जगह 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। जम्मूतवी से आगे इस स्टेशन की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।’
भारत की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू और कश्मीर को राजधानी दिल्ली से जोड़ती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी, कटरा जाती है। इस ट्रेन को नॉर्दर्न रेलवे (NR)ज़ोन द्वारा ऑपरेट और मेन्टेन किया जाता है। राजधानी दिल्ली से वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह आवाजाही का बड़ा जरिया है।



