छत्तीसगढ़

… जब सड़क पर बहने लगी 3,800,000 की शराब

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 24 अक्टूबर 2025 को जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर 21,372 लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टिकरण किया. इस शराब की अनुमानित कीमत 38 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई है. नष्ट की गई शराब में 16,414 लीटर महुआ शराब, 3,415 लीटर देशी शराब और 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी.

2192 प्रकरणों में जप्त शराब नष्ट

कोरबा सिटी सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में दर्ज 2192 निराकृत प्रकरणों के तहत की गई. सबसे अधिक 554 प्रकरण थाना पाली, 261 प्रकरण थाना कटघोरा और 225 प्रकरण हरदीबाजार से संबंधित थे, जबकि शेष प्रकरण जिले के अन्य थानों से थे. नष्टिकरण की प्रक्रिया कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी की उपस्थिति में की गई.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले जून और अगस्त 2025 में कोरबा पुलिस ने 11,715.67 लीटर महुआ, देशी और विदेशी शराब, 852 लावारिस वाहनों की नीलामी और 652 विसरा प्रकरणों का नष्टिकरण किया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button