अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तान, नेपाल, कांगो… जिन्‍हें समझते रहे भिखारी और कंगाल वो भी हमसे ज्‍यादा खुशहाल! भारत की यह कैसी तरक्‍की?

नई दिल्‍ली: खुशहाल देशों की लिस्‍ट में भारत 126वें स्‍थान पर है। वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस रिपोर्ट से इसका पता चलता है। हर साल संयुक्‍त राट्र इसे जारी करता है। इसमें प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP), हेल्‍दी लाइफ एक्‍सपेक्‍टेंसी यानी स्‍वस्‍थ जिंदगी जीने की उम्‍मीद, भ्रष्‍टाचार से मुक्ति, जिंदगी के फैसले लेने की आजादी जैसे फैक्‍टर शामिल होते हैं। हैरान करने वाली बात यह है क‍ि भारत 143 देशों की लिस्‍ट में सबसे निचले पायदान वालों में शाम‍िल है। उससे ज्‍यादा खुशहाल पाकिस्‍तान, नेपाल, कांगो और न जाने कितने और ऐसे देश हैं जिन्‍हें अपनी कंगाली और गरीबी के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस लिस्‍ट पर सवाल उठना लाजिमी है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। जल्‍दी ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने वाला है। अमेरिका, ब्रिटेन और चीन तक तो ठीक है। लेकिन, यह बात किसी को पच नहीं रही है कि भारत पाकिस्‍तान और कांगो जैसे देशों के मुकाबले भी कम खुशहाल है।

2024 के लिए वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस रिपोर्ट इस हफ्ते की शुरुआत में जारी की गई थी। इसमें कहा गया कि लिस्‍ट में टॉप 10 देश कोविड-19 महामारी से पहले वाले ही हैं। वहीं, अमेरिका और जर्मनी की रैंकिंग गिरी है। इससे कई पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए जगह बनी है। वे सूची में आगे बढ़े हैं।

लगातार सातवें साल टॉप पर फ‍िनलैंड
फिनलैंड लगातार सातवें साल इस सूची में टॉप पर रहा। उसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन का नंबर है। इजरायल ने भी टॉप पांच देशों में जगह बनाई। इसके उलट सिएरा लियोन, लेसोथो, लेबनान और अफगानिस्तान को सबसे कम खुशहाल देशों में रखा गया है। इस लिस्‍ट को देखते हुए भारत की स्थिति भी बेहद खराब है। वह 126वें पायदान पर है। ताज्‍जुब की बात तो यह है कि कांगो, पाकिस्‍तान, टोगो, नेपाल, म्‍यांमार जैसे देश भी भारत के ऊपर है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button