अपनी दुल्हन Kriti Kharbanda को लेकर मुंबई पहुंचे Pulkit Samrat, सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड का न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कुछ महीने पहले कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। अब शादी के लगभग पांच दिन बाद दोनों मुंबई लौट हैं।
बुधवार को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बाद पहली बार मुंबई आए हैं। इस दौरान कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया। कपल के चेहरे शादी वाला ग्लो साफ देखा जा रहा है।
कृति खरबंदा का लुक
इस मौके पर नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा लाइट पिंक कलर के अनारकली सूट पहने नजर आई। इस दौरान सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, गले मंगलसूत्र पहने नजर आई। तो वहीं, पुलकित ने इस दौरान ब्लू कलर के कुर्ता पजामे में नजर आए।
ससुराल में हुआ था एक्ट्रेस का जोरदार स्वागत
शादी के बाद कृति खरबंदा का अपने ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ था। नई बहू के आने की खुशी ने एक्टर के परिवार वालों ने बैंड बाजे से कृति का गृह प्रवेश करवाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने भी खूब डांस किया था।


