छत्तीसगढ़

CRIME NEWS : रॉड से हमला कर गार्ड की हत्या, शराब नहीं मिलने की बात को लेकर हुआ था विवाद

रायपुर।  राजधानी रायपुर में हत्या की एक और बड़ी वारदात सामने आ रही है, यहां शराब भट्टी में ड्युटी पर तैनात एक गार्ड का मर्डर हुआ है। मृतक संदीप पटेल खम्हारडीह में गार्ड के तौर पर तैनात था। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को रात साढ़े 10 बजे आरोपी शराब खरीदने आया था। गार्ड ने जब शराब दुकान बंद होने की बात कही तो उसे लोहे की रॉड से मार डाला। मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले तो विवाद किया फिर वहां से चला गया। रात सवा 11 बजे अपने साथ रॉड लेकर आया। पुलिस के मुताबिक, करीब साढ़े 11 बजे आरोपी ने संदीप का मर्डर किया और वहां से भाग गया। वहीं पुलिस ने आरोपी भींगराज बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है, शराब दुकान 10 बजे बंद हो गई थी। आरोपी साढ़े 10 बजे शराब लेने पहुंचा था। शराब नहीं मिलेगा बोलने पर गार्ड की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, संदीप पटेल (35 साल) बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी का रहने वाला था। हाल ही में वह मोवा पंडरी में रह रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button