छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई रायपुर पश्चिम की आवश्यक बैठक : राजेश मूणत के नेतृत्व में पश्चिम की बैठक रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने किया संबोधित, कहा – चुनावी अभियान की शुरुवात पश्चिम से आपसे 1 लाख मतों से बढ़त की आशा

रायपुर, 11 मार्च 202

रायपुर पश्चिम विधानसभा की अति आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आहूत की गई बैठक में बहुत से विषयों पर पश्चिम कार्यकर्ताओ को आगामी लोकसभा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देने  सहित रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के चुनावी आगाज हेतु आहूत थी ।

रायपुर पश्चिम विधायक ने अपने उद्बोधन की शुरुवात में कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का भरोसा मांगा और कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाने की सौगात देश वासियों को दी अब हम सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है हर बूथ से 370 मतों की लीड के साथ भारी मतों से लोकसभा चुनाव में विजय श्री हासिल करना हम सभी का लक्ष्य है और यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब हर कार्यकर्ता बृजमोहन और राजेश मूणत बनकर रायपुर लोकसभा के हर घर तक भाजपा प्रत्याशी बनकर पहुंचेगा एवं भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएगा।




उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस में पलायन का दौर जारी है जगह जगह कांग्रेसी पार्टी छोड़कर या चुनावी मैदान छोड़कर पलायन कर रहे हैं यहां तो कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव तक चुनाव से पलायन की तैयारी में है ।




उन्होंने आगे कहा की हमे आगमी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग अलग तैयारियां करनी है जिससे हम मतदाता के बीच पहुंच जाएं उसके लिए हमे विभिन्न अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस तक अपना विषय रखना है हम अगमाई तारीखों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभान्वितों का सम्मेलन करवाएंगे जिसमे महतारी वंदन योजना के लाभान्वित 5 हजार की संख्या में माताओं बहनों सम्मान समारोह 14 तारीख से 20 तारीख तक पूरी विधानसभा के सभी वार्डों में जगह जगह वालराइटिंग, जिसमे अबकी बार 400 पार और कहो दिल से मोदी तीसरी बार फिर से जैसे नारे लिखे हों , आगमी 30 तारीख तक रायपुर पश्चिम लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करना , लोकसभा चुनाव तक प्रतिदिन जन संपर्क अभियान चलाना और स्थानीय जनता से सुझावों और समस्याओं संबंधित संवाद स्थापित करना प्रमुख है ।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button