छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आस्था ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी : बिलासपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 11 मार्च 2024
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव 11 मार्च को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे। वे 11 मार्च को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12:25 बजे बिलासपुर कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे शाम 4:20 बजे बहतराई हॉकी स्टेडियम में नवभारत समाचार पत्र द्वारा आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री साव रात आठ बजे बिलासपुर के रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय असगर अली स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button