इसरो में 1.77 लाख तक सैलरी, महिलाएं फ्री में करें अप्लाई

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) समेत अलग-अलग स्पेस सेंटर्स के लिए भर्ती निकाली है। इसरो में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है। इसरो वीएसएससी में गर्वनमेंट जॉब चाहिए, तो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख छह अक्तूबर तक है।
वैकेंसी डिटेल: इसरो विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर भर्ती 2025 अभियान के माध्यम से साइंटिस्ट/इंजीनियर पद पर कुल 17 रिक्तियों को भरा जाएगा। पोस्ट कोड 1554 से 1558 की नियुक्ति केंद्र वीएसएससी के लिए होंगी। 1559 और 1560 की नियुक्ति इसरो के अलग-अलग सेंटर्स के लिए होगी।
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में बीई/बीटेक और एमई/एमटेक किया हुआ होना चाहिए। बीई/बीटेक में 65 फीसदी और एमई/एमटेक में कम से कम 60 फीसदी अंक (सभी सेमेस्टर का औसत) होने चाहिए। केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने 31.05.2013 से पहले एएमआईई के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
आयुसीमा: योग्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा छह अक्तूबर, 2025 को 30 साल तक ही होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म छह अक्तूबर, 1995 से पहले और छह अक्तूबर, 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। सेवारत केंद्र सरकार के कर्मचारी, पूर्व सैनिक और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति भारत सरकार के आदेशों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
सैलरी: इसरो वीएसएससी में साइंटिस्ट या इंजीनियर पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 10 के तहत 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए) और परिवहन भत्ता (टीए) का लाभ मिलेगा।
आवेदन फीस: इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिलाएं, एससी,एसटी, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी यानी अगर आप इन कैटेगरी में आते हैं, तो बिलकुल फ्री में अप्लाई कर सकते हैं।



