छत्तीसगढ़

X पर CM विष्णुदेव साय ने अपने नाम के साथ लगाया ‘मोदी का परिवार’: विष्णुदेव साय नाम के साथ जोड़ा गया मोदी का परिवार, लालू यादव के बयान के बाद BJP के बड़े नेताओं ने नाम के साथ लगाया ‘मोदी का परिवार’

रायपुर, 04 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा है । दरअसल, बीजेपी के सभी बड़े नेता अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट X में अपने ना के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख रहे हैं ।

दरअसल, पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को जन विश्वास रैली का आयोजन किया था। इस रैली में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने भी शिरकत की। बिहार की जनता को संबोधित करते हुए लालू यादव ने नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है।

लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था,”नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आप हिंदू भी नहीं हैं।’

लालू यादव के इस बयान पर पीएम मोदी ने आज पलटवार किया। तेलंगाना के अदिलाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार। उन्होंने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है। दो पक्की चीजें हैं इनके चरित्र में  एक झूठ और दूसरा लूट।

पीएम मोदी के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपना बायो चेंज करते हुए ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। अमित शाह, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी समेत कई भाजपा नेताओं X पर अपना बायो बदल लिया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button