छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी

रायपुर |छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि (बोनस) लगभग 13 हजार करोड़ रुपये प्रदान की जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की है।

इस दौरान सीएम साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की है। गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपये की घोषणा की गई है।


सीएम साय जशपुर जिले के तामामुंडा-फरसाबहार हेलीपैड पहुंचे। यहां विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button