Stock Market LIVE: शेयर बाजार में खरीदारी बढ़ी, सेंसेक्स करीब 750 अंक उछला, मेटल सेक्टर से जोश

Stock Market LIVE: शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार खरीदारी दर्ज किया जा रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स दिन के हाई पर ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स लगभग 750 अंकों की मजबूती के साथ 73,250 के पार पहुंच गया है. निफ्टी भी करीब 250 अंक उछलकर 22,200 के पार ट्रेड कर रहा है. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में दर्ज की जा रही. टाटा स्टील और JSW स्टील निफ्टी में टॉप गेनर हैं, जबकि सिप्ला का शेयर गिरावट के चलते टॉप लूजर है. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 195 अंक ऊपर 72,500 पर बंद हुआ था.
Stock Market LIVE: शेयर बाजार में तेजी
सेंसेक्स 1036 अंक ऊपर 73,536 पर
निफ्टी 302 अंक ऊपर 22,285 पर
बैंक निफ्टी 806 अंक चढ़कर 46,927 पर
Stock Market LIVE: M&M के स्टॉक पर नजर
फरवरी में कुल एक्सपोर्ट 1539 यूनिट
कुल बिक्री 24% बढ़कर 72,923 यूनिट
कुल PV बिक्री 40% बढ़कर 42,401 यूनिट
कुल CV बिक्री 9.5% बढ़कर 22,825 यूनिट
कुल ट्रैक्टर बिक्री 16% घटकर 21,672 यूनिट
घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 18% घटकर 20,121 यूनिट
Stock Market LIVE: गेल पर सिटी की राय
PSU स्टॉक पर खरीदारी की सलाह, 200 रुपए का टारगेट
अमेरिका के हेनरी हब की कीमतों में हुई बड़ी गिरावट
Q3 में औसतन $2.7/mmBtu से गिरकर अब $1.5/mmBtu
mmBtu: Metric Million British Thermal Unit
GAIL लगभग 50% नेचुरल गैस अमेरिका से करता है इम्पोर्ट
पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में इनपुट गैस लागत $0.5 कम होने की उम्मीद



