छत्तीसगढ़

CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) जाएंगे, यहां आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5 बजे इंदिरा गांधी कृषि विवि के कृषक सभागार जाएंगे, यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होंगे और देर शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

प्रदेश भाजपा संगठन की शुक्रवार को एक साथ दो बड़े विषयों जीएसटी में बदलाव और आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्यशाला होगी. इसमें पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों के साथ दोनों अभियानों से जुड़ी समितियों के संयोजक और सदस्यों को बुलाया गया है. जहां आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय स्तर के संयोजक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी मार्गदर्शन देंगे, वहीं जीएसटी के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन का मार्गदर्शन मिलेगा. कार्यशाला में ही दोनों अभियानों की रूपरेखा और कार्यक्रम भी तय होंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button