मध्यप्रदेश

दिल्ली में पकड़े आतंकियों में MP का कामरान कुरैशी शामिल, पुलिस ने राजगढ़ से किया गिरफ्तार

राजगढ़ : दिल्ली पुलिस ने कल बुधवार को मध्यप्रदेश में राजगढ़ के ब्यावरा से इस्लामिक स्टेट्स ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम कामरान कुरैशी बताया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

स्थानीय पुलिस साझा जानकारी में उन्होंने इस मामले को आर्म्स एक्ट से जुड़ा बताया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है। 5 संदिग्धों में से दो दिल्ली, एक ब्यावरा जबकि एक-एक तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से है। रांची के एक लॉज से ग्रुप का हेड अशरफ दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान को गिरफ्तार किया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button