ज्योतिषी

JitiJitiya Vrat Recipe: जितिया पर क्यों खाया जाता है नाेनी का साग, जाने इसका महत्व और बनाने का तरीका

 जितिया का त्योहार इस साल 14 सितंबर को मनाया जाएगा. जानें जितिया पर खाए जाने वाले विशेष पकवान ,बनाने का तरीका और उनका महत्व.

 जितिया का त्योहार मां और संतान के अटूट रिश्ते को समर्पित है. यह व्रत माताओं की निस्वार्थ भक्ति और संतान के प्रति प्रेम का प्रतीक है. इस साल जितिया का त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा. यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मनाया जाता है जहां माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती है. इस उपवास के लिए विशेष तरह के पकवान बनाएं जाते है जिन्हें नहाय खाय से पहले खाया जाता है. इस दौरान खासतौर पर नोनी साग खाया और पकाया जाता है. आइये जानते हैं जितिया के दौरन नोनी साग खाने महत्व और इसे बनाने का सही तरीका.

जितिया पर नोनी साग का महत्व

नोनी का साग बेहद पवित्र माना जाता है. जितिया व्रत में यह साग खाना एक खास परंपरा है. नोनी के साग में भरपूर मात्रा में पोषण मौजूद होते हैं जो लंबे समय तक उपवास रखने में मदद करता है. इसे पचाना भी बेहद आसान है. अक्सर व्रत के दौरान लंबे समय तक भूखे रहने के चलते  कब्ज जैसी समस्या होती है और यह इसे दूर करने में मदद करता है. साथ ही इसके कई आयुर्वेदिक महत्व है जिसके चलते व्रत में इसका सेवन जरूरी है. 

नोनी साग बनाने के लिए सामग्री

नोनी साग बनाने के लिए हमें चाहिए बारीक कटा हुआ नोनी का साग,भिगोया हुआ चना दाल, टमाटर, हरी मिर्च और ताजा धनिया. तड़के के लिए हम सरसों का तेल का इस्तेमाल करेंगे. साथ ही सेंधा नमक, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, सुखी लाल मिर्च ,जीरा, मेथी दाना आदि ले लें.

नोनी साग बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कटे हुए साग और चना दाल को धोकर अच्छे से निकालें. अब एक मोटी गहरी कढ़ाई में सरसो का तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और मेथी दाना डालकर चटकाएं. जब ये दोनों गोल्डन ब्राउन हो जाए तो एक सुखी लाल मिर्च का टुकड़ा डाल दें. अब चना दाल और कटे हुए साग को कढ़ाई में डालें और साथ में बेसिक मसाले जैसे नमक, हल्दी, काली मिर्च पाउडर जालकर मिलाएं. इसे पकने में ज्यादा समय नहीं लगता इसलिए इसे ढककर 5- 10 मिनट तक पकाएं और बिच बिच में ढककन हटाकर चेक करते रहें ताकि साग कढ़ाई में साग न चिपके. अगर आपको टमाटर पसंद है तो इशमें कटे हुए टमाटर डालें,यह तुरंत पककर तैयार हो जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button