स्वास्थ्य

आम आलू से कही गुणा फायदेमंद है बैंगनी आलू, दिल और शुगर मरीजों के लिए तो वरदान

डेस्कः आलू लगभग आपको हर रसोई में मिलेंगे। हर सब्जी के साथ इसे मिक्स कर दिया जाता है लेकिन अभी तक आपने सफेद आलू ही खाए होंगे लेकिन आपको बता दें कि मार्कीट मे बैंगनी आलू भी है। नाम सुनकर ही आपको इस रंग के आलू को लेकर उत्सुकता हुई होगी तो बता दें कि रंग के साथ ये काफी सेहतमंद भी माने जाते हैं। बैंगनी आलू सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें आम आलू की तुलना में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।

बैंगनी आलू क्या हैं?

बैंगनी आलू सामान्य आलू की तरह ही होते हैं लेकिन इनके छिलके और अंदर का रंग बैंगनी होता है। इसका रंग एंथोसाइनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से आता है जो एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये स्वाद में हल्के मीठे और सामान्य आलू से थोड़ा नर्म होते हैं। चलिए इस आलू में पाए जाने वाले गुण बताते हैं। 

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

बैंगनी आलू में एंथोसाइनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स को कम करता है और उम्र बढ़ने के प्रभाव को धीमा करता है।

2. दिल की सेहत के लिए अच्छा

इसमें पोटैशियम और फाइबर होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम होता है।

3. वजन नियंत्रित करने में मददगार

बैंगनी आलू में फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग कम होती है।

4. ब्लड शुगर नियंत्रित रखता है

इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स आम आलू की तुलना में कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है।

5. मस्तिष्क और आंखों के लिए फायदेमंद

बैंगनी रंग के पिगमेंट मस्तिष्क और आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

कैसे बनाकर खाना बेस्ट?

बैंगनी आलू को तलकर खाने की बजाय उबालकर या बेक करके खाना ज्यादा हेल्दी है। ज्यादा तेल और मसाले में पकाने से इसके स्वास्थ्य लाभ कम हो सकते हैं इसलिए इसे उबालकर, बेक करके या हल्का स्टीम करके खाना सबसे हेल्दी है। इन्हें सलाद, सूप, हल्की सब्ज़ी या स्मूदी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैंगनी आलू कहां मिलते हैं?

सुपरमार्केट्स: बड़े शहरों के हाई-एंड सुपरमार्केट्स में मिलते हैं।

ऑर्गेनिक स्टोर: ऑर्गेनिक और हेल्थ-फूड स्टोर में अक्सर उपलब्ध रहते हैं।

ऑनलाइन: अमेज़न, बिगबास्केट, नेचरज़ बास्केट जैसे ई-कॉमर्स साइट्स पर ऑर्डर कर सकते हैं।

स्थानीय किसान बाज़ार: कुछ क्षेत्रों में किसान सीधे बेचते हैं।

कौन लोग बैंगनी आलू खा सकते हैं?

दिल की समस्या वाले: पोटैशियम और फाइबर से हृदय स्वस्थ रहता है।

डायबिटीज़ पेशेंट्स: ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

वजन कम करना चाहते हैं: फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट लाभ चाहते हैं: उम्र बढ़ने के प्रभाव और फ्री-रेडिकल्स से लड़ता है।

आंख और दिमाग के लिए हेल्दी: एंथोसाइनिन मस्तिष्क और आंखों के लिए फायदेमंद।

कौन लोग बैंगनी आलू ना खाएं 

किडनी रोग वाले: इसमें पोटैशियम अधिक होता है, जिससे किडनी पर असर पड़ सकता है।

एसिडिटी या गैस की समस्या वाले: ज्यादा खाने पर पेट में गैस या भारीपन हो सकता है।

अत्यधिक वजन वाले लोग: यदि तेल में तला हुआ आलू खाएं तो कैलोरी बढ़ जाती है

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button