अब’डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ नाम से जाना जाएगा अमेरिकी ‘रक्षा विभाग’, नाम बदलने के आदेश पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसमें अमेरिकी रक्षा विभाग का नाम बदलकर युद्ध विभाग कर दिया गया। ट्रंप ने इसकी घोषणा काफी पहले ही कर दी थी। ट्रंप का मानना है कि वर्तमान रक्षा विभाग का नाम बहुत रक्षात्मक है और युद्ध विभाग नाम ज्यादा तत्परता दर्शाता है। रीब्रांड करने से दुनियाभर एक अधिक शक्तिशाली छवि पेश होगी।
रॉयटर, वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अमेरिकी रक्षा विभाग का नाम बदलकर युद्ध विभाग कर दिया गया। ट्रंप ने इसकी घोषणा काफी पहले ही कर दी थी।
ट्रंप का मानना है कि वर्तमान रक्षा विभाग का नाम बहुत रक्षात्मक है और युद्ध विभाग नाम ज्यादा तत्परता दर्शाता है। वहीं ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी रक्षा विभाग को रीब्रांड करने से दुनियाभर एक अधिक शक्तिशाली छवि पेश होगी।



