छत्तीसगढ़

CRIME : “कोंडागांव में दरिंदगी: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार”

कोंडागांव। फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

कैसे हुआ खुलासा?

यह घटना 22 मई 2025 की रात को घटी। पीड़िता अपने घर से मोबाइल फोन का बहाना बनाकर बाहर निकली थी। वह इंस्टाग्राम पर एक परिचित युवती के जरिए मिले देवकुमार नेताम से मिलने गई थी। वहीं, आरोपी गुपेंद्र मरकाम और देव सेनाम ने उसे कार में बैठाकर सुनसान जंगल में ले गए और वहां मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर छोड़ दिया।

परिवार और पुलिस की कार्रवाई

हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत फरसगांव थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धारा 376(2)(डी) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारी

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक देवदत्त सोनवानी के निर्देश पर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरसगांव क्षेत्र से ही दोनों आरोपियों — गुपेंद्र मरकाम (21) और देवकुमार नेताम (22) — को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button