ज्योतिषी

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखाई देगा?

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 2025: 21 सितंबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर क्षेत्रों से नजर आएगा. बताया जा रहा है कि यह ग्रहण भारत से नजर नहीं आएगा.

 इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है. इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस मार्च के महीने 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 10:59 बजे होगी और यह 3:23 बजे आधी रात के बाद खत्म होगा. ग्रहण का सबसे गहरा समय रात 1:11 बजे रहेगा.

सूर्य ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा

बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण विशेष रूप से दक्षिणी गोलार्ध अंचलों में दिखाई देगा. अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर क्षेत्रों से यह सूर्य ग्रहण नजर आएगा. न्यूजीलैंड में सूर्य करीब 80 प्रतिशत तक ढका दिखाई देगा. हालांकि मार्च में लगने वाले सूर्य ग्रहण की तरह यह ग्रहण भी भारत से नहीं दिखेगा.

टाइम्स एंड डेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1.66 करोड़ लोग इस आंशिक सूर्य ग्रहण को देख पाएंगे. इनमें से लगभग 4 लाख से ज्यादा लोगों को 70% तक ढका हुआ सूरज यानी गहरा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. यह नजारा सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा.Powered By VidCrunch

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button