व्यापार

8 साल में हुंडई क्रेटा ने पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा, 2015 में हुई थी लॉन्च

ऑटो डेस्क. हुंडई क्रेटा साल 2015 में लॉन्च की गई थी। इस कार ने नई उपलब्धि हासिल करते हुए 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके लिए करीब 8 साल का समय लगा है। इस गाड़ी को पहली 5 लाख की बिक्री हासिल करने में 5 साल का समय लगा, लेकिन अगले 5 लाख नए ग्राहक बनाने में महज 41 महीने का समय लगा है।

पिछले साल रही सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी

2023 में क्रेटा ने भारत की सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज SUV का खिताब बरकरार रखा। 2023 में इसकी 1.57 लाख गाड़ियां बिकीं। वहीं 2022 में 1.4 लाख बिकीं। क्रेटा ने पिछले साल कंपनी की कुल 3.6 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 44 फीसदी का योगदान दिया। लॉन्च से लेकर अब तक क्रेटा का निर्यात 2.82 लाख रहा है।

इस साल लॉन्च हुआ नया मॉडल

पिछले महीने क्रेटा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हुआ है, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसमें नई ग्रिल, नई LED हेडलाइट, L-आकार के एलिमेंट्स के साथ सामने LED लाइट बार और पीछे स्प्लिट टेललैंप सेटअप को जोड़ने वाली LED लाइट बार मिलती है। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच की कनेक्टेड स्क्रीन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और 70 से अधिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button