राष्ट्रीय

मॉर्निंग खबर,भारत में सुखोई Su-57 बनाएगा रूस, बौखलाए ट्रंप, चीन के BRI प्रोजेक्ट का विरोध…

मॉर्निंग हिंदी न्यूज 2 सितंबर, Aaj Subha Ki Taaja Khabar: नवभारत टाइम्स ऑनलाइन आपके लिये लेकर आया है रोजाना के बड़े अपडेट्स। साथ ही ऐसी खबरें, जिन पर पूरी देश की निगाहें टिकी हुई हैं। सुबह-सुबह अपनी इस न्यूज ब्रीफिंग के जरिए हम आपको पूरे दिन के लिए खबरों से अपडेट करने जा रहे हैं।

5 बड़ी खबर.

1. भारत में सुखोई Su-57 के निर्माण को रूस तैयार

रूस ने भारत में सुखोई एसयू-57 के निर्माण को लेकर निवेश की जरूरतों पर स्टडी शुरू की है। इसका मकसद भारत में एसयू-57 के निर्माण को लेकर जरूरी समझ को विकसित करना है।

2. मोदी-पुतिन-जिनपिंग की दोस्ती से बौखलाए ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका टैरिफ लगाने का फैसला भारत के अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैक्स से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, अमेरिका से ज्यादा रूस से तेल और हथियारों की खरीद कर रहा है।

नए जमाने का मीम

3. भारत ने चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का विरोध किया

भारत ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का समर्थन करने से इनकार कर दिया, जिससे वह इस परियोजना का समर्थन न करने वाला एकमात्र सदस्य देश बन गया। 

4. क्या भारत में अशांति फैलाना चाहता है अमेरिका?

भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिसकी शुरुआत पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर ट्रंप के बड़बोलेपन से हुई थी और अब यह भारत की जाति व्यवस्था तक पहुंच गया है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका भारतीय जनता को सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहा है। 

आज का हेल्थ सजेशन

5. रूस ने कर दिया खेल, बाल-बाल बची EU चीफ की जान

यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को ले जा रहा विमान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा है। दरअसल, यह विमान जब बुल्गारिया के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी उसका जीपीएस जाम हो गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button