मध्यप्रदेश

पसंद नहीं आई पत्नी…हैवान बना पति, सारे शरीर को गर्म चाकू से दागा

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : खरगोन जिले की जैतापुर थाना पुलिस ने नवविवाहिता पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले पति दिलिप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी खुशबू पर गैस चूल्हे पर चाकू को गर्म कर शरीर में जगह जगह दागा था। जैतापुर पुलिस ने नवविवाहिता खुशबू के बयान के आधार पर विभिन्न धारा पर जीरो पर कायमी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी खुशबू ने पति दिलिप पिपलिया पर शादी के बाद से ही नापसंद होने से मारपीट के गंभीर आरोप लगाये थे। गौरतलब है कि खरगोन जिले के मेनगांव थाने के अवरकच्छ गांव की रहने वाली खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड निवासी दिलीप पिपलिया से हुई थी। रविवार की रात बहन के साथ हुई घटना के बाद अंजड पहुंचकर भाई अपनी बहन को मायके खरगोन अवरकच्छ लेकर आया था। परिजनों ने पीड़ित नवविवाहिता को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया था। जहां खुशबू का उपचार चल रहा है।

खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि आरोपी पति दिलिप के खिलाफ जैतापुर थाने में 115/2, 118,126, 85 बीएनएस की विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना बड़वानी जिले के अंजड थाने होने पर जैतापुर ने जीरो पर कायम कर बड़वानी पुलिस को अवगत करायेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button