छत्तीसगढ़

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा कल, रायपुर में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र

रायपुर, 17 फ़रवरी 2024|संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2024 कल 18 फरवरी रविवार को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। गौरतलब है कि प्रथम पाली में 9.30 बजे एवं द्वितीय पाली में 1.30 बजे प्रवेश बंद हो जाएगा, परिसर में मोबाईल फोन या अन्य कोई इलेक्टॉनिक क्मअपबम प्रतिबंधित होगा ।

परीक्षा 5 परीक्षा केन्द्रो में होगी। पी. जी. उमाठे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर रायपुर, जे. आर. दानी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक, रायपुर, शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर, रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरेना रिंग रोड नं. 1, रायपुर, शासकीय हाई स्कूल लालपुर (एम. एम. आई हास्पिटल के पास) रायपुर में आयोजित की जाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button