राष्ट्रीय

रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी एनएसए, 

नई दिल्ली : सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह को डिप्टी एनएसए नियुक्त किया है। अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। केंद्र सरकार ने उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। अनीश दयाल सिंह सीआरपीएफ के डीजी रह चुके हैं। इससे पहले वह आईटीबीपी के भी महानिदेशक पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्य किया है। सिंह दिसंबर 2024 में रिटायर्ड हुए थे।

क्या होगी नई जिम्मेदारी

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नई भूमिका संभालने के बाद, सिंह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों के निर्माण, कार्यान्वयन और सुधार में एनएसए अजीत डोभाल की सहायता करेंगे। इसमें आतंकवाद, डेटा उल्लंघन और चोरी, साइबर खतरों, संबंधित एजेंसियों की तत्परता और सुरक्षा मुद्दों और मामलों से निपटने वाले प्रमुख संगठनों के बीच सहयोग से उत्पन्न खतरों का आकलन करना शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार सिंह के पास जम्मू-कश्मीर, नक्सलवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद समेत देश के आंतरिक मामलों की जिम्मेदारी होगी।

यूपी के प्रयागराज के रहने वाले हैं सिंह

सिंह का जन्म 1964 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। 1988 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होने के बाद, उन्होंने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पुलिस अधिकारी के रूप में ट्रेनिंग पूरी की थी। उनके भाई सौमित्र दयाल सिंह इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज रहे हैं। सिंह ने अपने करियर में पहले भी कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button