अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीयों पर गिरी गाज, मुसीबत में फंसे लाखों पंजाबी ड्राइवर , मोदी सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग

International Desk: अमेरिका में हाल ही में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने न केवल भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है, बल्कि वहां काम कर रहे  1.5 लाख से अधिक पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवरों की रोज़ी-रोटी पर भी संकट खड़ा कर दिया है।
 
 

क्या है मामला ?
12 अगस्त को  फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स राजमार्ग पर पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह (28) ने अचानक ट्रक से गलत यू-टर्न ले लिया। उसी वक्त पीछे से आ रही एक मिनीवैन ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में  तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हरजिंदर सिंह और उसके साथ ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच निकले।

  •   हादसे के बाद हरजिंदर सिंह पर  वाहन दुर्घटना से मौत के तीन मामले दर्ज किए गए।
  •  शनिवार को सेंट लूसी काउंटी की जज लॉरेन स्वीट  ने उनकी  जमानत याचिका खारिज कर दी। 
  •  अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स (Fox News) के मुताबिक, अदालत ने माना कि मामला बेहद गंभीर है और जमानत नहीं दी जा सकती।

अमेरिका का कड़ा कदम 
इस घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए विदेशी ट्रक ड्राइवरों (खासकर भारतीय और पंजाबी मूल के) को वर्क वीज़ा जारी करने पर रोक लगा दी। इस फैसले से अमेरिका में काम कर रहे हजारों पंजाबी परिवारों की  आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा गया है।  दशकों से पंजाबी ड्राइवर अमेरिकी सप्लाई चेन की रीढ़ बने हुए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button