मनोरंजन

Pulkit And Kriti Wedding: इस महीने शादी करेंगे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Pulkit And Kriti Wedding: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर शादियों की शुरुआत हो चुकी है। सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। एक तरह जहां रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इसी महीने की 21 तारीख को फेरे लेने जा रहे हैं।

तो वहीं अब एक और कपल का नाम सात फेरे की लिस्ट में शामिल होता नजर आ रहा है, जिन्होंने हाल ही में सगाई की है। जी हां, आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की।

क्या शादी कर रहे हैं पुलकित और कृति
पुलकित (Pulkit) और कृति  (Kriti) पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। आए दिन ये कपल इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करता रहता है। वहीं अब 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को विश किया। कपल की पोस्ट के कैप्शन से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शादी को लेकर कयास लगाना शुरू किया।

कृति के पोस्ट ने दिया शादी का हिंट
सोशल मीडिया पर कृति ने पहले  वैलेंटाइन डे विश करते हुए फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘आइए एक साथ मार्च करें। बस फिर क्या था एक्ट्रेस के इस कैप्शन से लोगों ने कयास लगाए की ये कपल इस साल मार्च में शादी करने वाला है। बता दें, हाल ही दोनों ने सगाई की खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुई थी, जिसमें ये कपल अपनी रिंग फ्लॉन्ट करता नजर आया था।

मार्च में होगी शादी- यूजर्स
एक यूजर ने लिखा, एक साथ मार्च करें यानी आप लोग मार्च में शादी कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, मार्च वेडिंग। तीसरे यूजर ने लिखा, शादी इन मार्च? एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं अब भी आपकी शादी की खबर का इंतजार कर रहा हूं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button