छत्तीसगढ़

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, आज से 15 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से कम बारिश होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में एक तगड़ा सिस्टम बन रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की संभावना बढ़ गई है। मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर पहले अरुणाचल प्रदेश की ओर चला गया था, जिससे प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अब यह बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है, जिससे ब्रेक की स्थिति समाप्त हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त से प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू होगी। मानसून ब्रेक की स्थिति अब समाप्त हो गई है और मौसम में बदलाव शुरू हो गया है।

 भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 13 से 15 अगस्त तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसूनी हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से मुड़ रही हैं। इस दौरान बस्तर में विशेष रूप से भारी बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

आषाढ़ के अंत और सावन की शुरुआत में प्रदेश में रुक-रुककर अच्छी बारिश हुई थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लेकिन सावन के अंतिम दिनों में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई, और मौसम में जेठ जैसी तपन लौट आई। अब नए सिस्टम के सक्रिय होने से यह तपन खत्म होने और बारिश का दौर लौटने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button