छत्तीसगढ़

Tiranga Yatra : सीएम साय की अगुवाई में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 1500 मीटर का तिरंगा बनेगा आकर्षण

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में 13 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह यात्रा शहीद स्मारक भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई मरीन ड्राइव, तेलीबांधा पर समाप्त होगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

 1500 मीटर लंबा विशाल तिरंगा होगा आकर्षण का केंद्र

रायपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश जगाना है। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा ऐतिहासिक होगी, क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं शामिल होंगे। यात्रा में 1500 मीटर लंबा विशाल तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

इस भव्य आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी और सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व सैनिक, और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों के साथ यह यात्रा शहर में उत्साह का माहौल बनाएगी। लोग तिरंगे के परिधान पहनकर इस यात्रा में शामिल होंगे, जिससे देशभक्ति का जज्बा और बढ़ेगा।

देशभक्ति संगीत संध्या और पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का होगा सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 13, 14 और 15 अगस्त को रायपुर के 151 चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। यह आयोजन शहरवासियों में राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना को और मजबूत करेगा। यात्रा के समापन पर मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button