खेल

 किंग कोहली को लेकर ये क्या बोल गए धोनी? कैप्टन कूल का जवाब सुन हंसने लगे फैंस

Ms Dhoni Revealed Virat Kohli Secret: महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में विराट कोहली के छुपे हुए टैलेंट का खुलासा करते हुए कहा कि कोहली न केवल एक शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि एक अच्छे सिंगर, डांसर और मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं. धोनी के मुताबिक, अगर कोहली मूड में हों तो वह “बेस्ट एंटरटेनमेंट पैकेज” साबित होते हैं.

 भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की दोस्ती और आपसी समझ हमेशा से चर्चा में रही है. दोनों ने एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेला है और मैदान पर कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. धोनी के अनुसार, विराट कोहली एक बेहतरीन सिंगर, डांसर और मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं.

MS Dhoni: विराट कोहली का हिडन टैलेंट

धोनी से पूछा गया कि क्या विराट कोहली को “बेस्ट एंटरटेनमेंट पैकेज” कहा जा सकता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर वह मूड में हों, तो वह बहुत मनोरंजक हैं.” धोनी ने बताया कि कोहली न केवल बल्लेबाजी में माहिर हैं, बल्कि वह डांस, गाना और मिमिक्री करने में भी माहिर हैं. कोहली के ये गुण शायद मैदान पर हर किसी को न दिखें, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी और दोस्त उनके इस हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव से भलीभांति परिचित हैं.

धोनी और कोहली की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल दिए हैं. कोहली ने 2008 में धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और बाद में धोनी से ही कप्तानी के गुर सीखे. मैदान पर दोनों की कैमिस्ट्री और आपसी समझ बेमिसाल रही है.

IPL में फिर दिख सकते हैं कैप्टन कूल

धोनी भले ही 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों, लेकिन IPL में उनकी मौजूदगी आज भी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. आईपीएल 2024 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी थी. लेकिन साल 2025 के IPL गायकवाड़ के चोटिल होने पर धोनी को टूर्नामेंट के बीच में फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी.

चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें IPL 2025 के लिए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. हालांकि धोनी अगले सीजन खेलेंगे या नहीं, इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आईपीएल 2025 में धोनी ने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 30* रन रहा. धोनी ने अब तक कुल 278 आईपीएल मुकाबले खेल हैं जिसमें उन्होंने 38.30 के औसत से 5349 रन बनाए हैं. धोनी अपने आईपीएल करियर में 24 फिफ्ची लगा चुके हैं लेकिन एक भी शतक उनके नाम नहीं है, उनका बेस्ट स्कोर 84* है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button