छत्तीसगढ़

महासमुंद : ग्राम अखरभाठा के जंगल में 50 लीटर महुआ शराब तथा भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद




आबकारी टीम बसना की कार्रवाई
अवैध आसवित कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग महासमुंद की सतत कार्रवाई जारी
महासमुंद, 10 फरवरी 2024
अवैध रूप से आसवित महुआ शराब के उपभोग से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनज़र आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। 9 फरवरी को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम बसना द्वारा ग्राम अखरभाठा थाना-बसना से लगे जंगल से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 50 लीटर एवं 1400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मौके पर लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट कर धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) आब. एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी की पतासाजी की जा रही है.
उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नितेश सिंह बैस के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक संजय मरकाम एवं आबकारी स्टाफ हमराह रहे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button