राष्ट्रीय
तेजस्वी यादव का एक और दावा खारिज! वोटर लिस्ट से नहीं कटा है पूर्व IAS का नाम

बिहार में मतदाता सूची की खामियों को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है. तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे पर चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के एक और दावे को खारिज कर दिया है. दरअसल, तेजस्वी यादव ने शनिवार को पूर्व IAS व्यास जी की पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया था कि पूर्व अधिकारी और उनकी पत्नी का भी वोटर लिस्ट से नाम गायब है.
इस पर अब चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि न तो पूर्व अधिकारी का नाम कटा है और न ही उनकी पत्नी का. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व्यास जी और उनकी पत्नी का नाम 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल है. यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 के तहत जारी की गई है.



