मऊ में यहां लगेगा रोजगार मेला, नौकरी के साथ मिलेगा इतना वेतन

Mau Rojgar Mela: मऊ जनपद में अब बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिल रहा है. यदि आप चाहते है कि आपको एक अच्छा रोजगार मिले तो आप इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते है.
यदि आप बेरोजगार है और रोजगार की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. मऊ जनपद में अब बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिल रहा है. यदि आप चाहते है कि आपको एक अच्छा रोजगार मिले तो आप इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते है. यहां एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा.
जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, सहादतपुरा मऊ के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 30 जुलाई 2025 को हनुमत विजय प्रा० लि० और श्रीराम पिस्टन प्रा० लि० राजस्थान द्वारा किया जाएगा. इस मेले में भाग लेने के लिए आपकी शैक्षिक योग्यता 08, 10, 12 पास एवं आई०टी०आई० आल ट्रेड होना चाहिए. यदि आपका चयन होता है, तो आपको 11200 से 11600 रुपए प्रतिमाह वेतन मिल सकता है.
दूथ ट्रांसमिशन प्रा० लि०, हरियाणा द्वारा भी इस कैंपस में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शैक्षिक योग्यता 10, 12 पास, आई०टी०आई०, ग्रेजुएट, डिप्लोमा होनी चाहिए. यदि चयन होता है, तो आपको 11590 से 18500 रुपए प्रतिमाह वेतन मिल सकता है.
क्वेस कार्प प्रा० लि० पूने की कंपनी में शैक्षिक योग्यता 12 पास एवं आई०टी०आई० टैक्टर मैकेनिक, फीटर, टर्नर आदि में भर्ती की जाएगी, जिसमें 10500 से 15500, प्रतिमाह वेतन मिल सकता है. गतिमान प्रा० लि०, भारतीय स्टेट बैंक आदि निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता के अनुसार चयन किया जाएगा.
मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है. पंजीकृत अभ्यर्थियों का चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. इसलिए यदि आप बेरोजगार है, तो इस रोजगार मेले में भाग लेकर अच्छा रोजगार पा सकते है.



