राष्ट्रीय

कारगिल विजय दिवस के 26 साल पूरे होने पर जवानों को श्रद्धांजलि, लोकसभा सांसदों ने रखा मौन

नई दिल्ली: लोकसभा में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ (26 जुलाई) के अवसर पर इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल युद्ध का उल्लेख किया और कहा कि कल 26 जुलाई को पूरा देश भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाएगा।

अदम्य साहस और वीरता का दिया परिचय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारी सेना ने कठिन भौगोलिक बाधाओं और प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में अपनी असाधारण वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और संकल्प का परिचय दिया और विजय प्राप्त की।

उन वीर सैनिकों को करते हैं नमन

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि इस अवसर पर हम अपने वीर सैनिकों को नमन करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उनके परिवारों के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। इसके बाद सभा ने कुछ पल का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

विजय दिवस की 26 वर्षगांठ

आपको बता दें कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1999 में इसी दिन भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा की थी, जब तोलोलिंग और टाइगर हिल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों समेत कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों से तीन महीने तक चले संघर्ष के बाद भारत को जीत हासिल हुई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button