छत्तीसगढ़

Breaking : CG में युवती सहित तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खरवत चौक पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पल्सर बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, दुर्घटना में दो लड़के और एक लड़की की मौत हो गई।

दरअसल, यह मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर की है जहां। 23 जुलाई की रात खरवत चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात करीब 11:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दो लड़के और एक लड़की घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों युवक पार्टी से लौट रहे थे और जिस पल्सर बाइक में सवार थे, उसकी गति बहुत तेज थी। वहीं, ट्रक की स्थिति मौके पर देखने से प्रतीत होता है कि वह धीमी गति से चल रहा था। लेकिन हादसे के बाद ट्रक चालक डर के कारण मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने चालक की तलाश कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।

चालक ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर सामान्य गति से जा रहा था, तभी पीछे से आकर मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी चल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button