उत्तरप्रदेश

मुझे संतुष्ट नहीं कर पाता था पति…’, फरजाना ने इंटरनेट पर सर्च किया ऐसा समाधान, शौहर के साथ हो गया बड़ा कांड, सनसनीखेज वारदात से दहला UP-Delhi!

Bareilly News : देश की राजधानी दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में यूपी कनेक्शन भी सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दंपत्ति बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। 

पुलिस पूछताछ में महिला ने उगला सारा सच 
बकौल पुलिस, महिला ने पति मोहम्मद शाहिद की हत्या के बाद जांच टीम को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी सुनाई। मगर जांच-पड़ताल में पुलिस की शक की सुई महिला की ओर घूम गई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सारा सच उगल दिया। महिला ने बताया कि उसका पति उसे शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं कर पाता था इसलिए उसने पति की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला का नाम फरजाना है। 

महिला पति को लेकर खुद अस्पताल पहुंची थी 
20 जुलाई की शाम तकरीबन 4 बजकर 15 मिनट पर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाने में एक अस्पताल से पुलिस के पास फोन गया। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि एक महिला अपने पति के साथ आई है। उसके पति के शरीर पर चाकू मारने के निशान हैं और पति की मौत हो चुकी है। कॉलर की इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने खुद को चाकू मार कर आत्महत्या कर ली है। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पलटी कहानी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला बिल्कुल साफ हो गया। शाहिद के शरीर पर जो चाकू के निशान थे, वे खुद से मारने पर नहीं आ सकते थे। चाकुओं के चोट के निशान के मुताबिक युवक को चाकू सामने से मारा गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कत्ल की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी। 

महिला ने इंटरनेट पर सर्च किए ये सवाल 
पुलिस ने जब शाहिद की पत्नी के मोबाइल फोन की जांच की तो कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से पुलिस को पता चला कि महिला ने इंटरनेट से इस बात की जानकारी ली थी कि कैसे चैट को डिलीट किया जा सकता है। सल्फास का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और इसका प्रभाव कितना घातक हो सकता है। महिला ने सारी जानकारी जुटाने के बाद मौका देखकर उसके छाती पर तीन बार चाकू मारा, फिर खुद अस्पताल ले गई और खुदकुशी की झूठी कहानी सुना डाली। पुलिस अब ये पता लगा रही कि आरोपी महिला किस शख्स के साथ हुई चैट डिलीट करना चाहती थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू ही बरामद कर लिया है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button