उत्तरप्रदेश

पति मुंबई में कर रहा था काम, भांजे को घर बुलाकर रातें बिताने लगी मामी, पति और 4 बच्चों की जिंदगी तबाह

सिद्धार्थनगर (रशीद फारूकी) : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पत्नी अपने चार बच्चों को छोड़कर करीब 15 साल छोटे भांजे के साथ भाग गई। पहले भी पत्नी प्रेमी भांजे के साथ भाग चुकी है, लेकिन फिर वो पति के पास लौट आई थी। अब दोबारा उसी के साथ चली गई है। 

पति मुंबई में कर रहा था काम, पत्नी कर रही थी नैन-मटक्का 
भवानीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले रामचरण की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। शादी के बाद परिवार खुशहाल था और चार बच्चे भी हुए। लेकिन जैसे-जैसे घर का खर्च बढ़ा, रामचरण मुंबई जाकर टाइल्स लगाने का काम करने लगा। इसी बीच उसके घर में रिश्ते में लगने वाले एक भांजे का आना जाना बढ़ गया। भांजे की उम्र 25 साल बताई जा रही है। धीरे-धीरे बातचीत ने नजदीकियों का रूप ले लिया और फिर दोनों को धीरे-धीरे प्यार हो गया। कुछ ही समय में दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली और करीब 5-6 महीने साथ भी रहे।

रामचरण के पास रहेंगे बच्चे, प्रेमी संग रहेगी महिला 
बाद में महिला को बच्चों की याद आई तो वो वापस पति के पास लौट आई। हाथ-पांव जोड़कर माफी मांगी तो बच्चों की खातिर रामचरण ने उसे फिर से अपना लिया। लेकिन यह साथ ज्यादा दिन नहीं चला। कुछ महीनों बाद महिला फिर से अपने प्रेमी के साथ चली गई। परेशान रामचरण ने थाने में शिकायत की। थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया। यहां महिला के प्रेमी ने साफ कर दिया कि चारों बच्चे रामचरण के पास रहेंगे और महिला उसके साथ ही रहेगी।

पति ने अब महिला को साथ रखने से किया साफ इंकार 
महिला के पति रामचरण ने कहा, ‘‘मुझे डर था कि कहीं कोई हादसा न कर दे इसलिए मैंने कोई एतराज नहीं किया। पहले भी वह लौट आई थी तो रख लिया था, लेकिन अब अगर आएगी भी तो मैं उसे साथ नहीं रखूंगा। मेरे चारों बच्चे मेरे पास हैं, बस यही मेरा सब कुछ हैं।’’

‘अब मुझे नहीं आती बच्चों की याद’
वहीं पत्नी जानकी ने कहा, ‘‘करीब चार साल पहले हमारी बातचीत शुरू हुई थी। अब मैं इन्हीं के साथ रहूंगी। बच्चों की अब मुझे याद नहीं आती। पहले आई थी तो बच्चों की याद आने लगी थी इसलिए लौट गई थी। लेकिन अब कोर्ट मैरिज कर ली है और थाने में समझौता भी हो गया है। बच्चे वहीं रहेंगे और मैं इन्हीं के साथ रहूंगी।’’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button