छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कार में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 4 लोग, पुल से टकराने के बाद हुआ हादसा

कांकेर। केशकाल से कांकेर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग 30 में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज कांकेर जिला अस्पताल मे चल रहा है।

बताया जाता है कि यह घटना देर रात एक बजे की है जब एक तेज रफ़्तार कार केशकाल से कांकेर की ओर आते वक्त आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मे आग लग गई और कार मे सवार 6 लोगो मे से चार जिंदा जल गए। वहीं दो लोग बाहर छिटक जाने की वजह से घायल हुए है। जिनका इलाज जिला आस्पताल मे चल रहा है।

इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस, यातायात, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और कार में पड़े शवों को आज सुबह फरेंसिक टीम की मदद से बाहर निकाला गया।

जानकारी मिली है कि केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के पांच दोस्त कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने आ रहे थे तभी आतुर गांव के पास ये भीषण हादसा हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button