रायपुर सहित 25 जिलों के एसपी बदले: संतोष कुमार सिंह रायपुर एसपी, अमरेश मिश्रा जोन के नये आईजी

रायपुर, 5 फ़रवरी 2024|दो माह पूर्व राज्य की बागडोर सम्हालने के बाद सूबे की विष्णुदेव साय सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजधानी सहित 25 जिलों के पुलिस कप्तानों बदल दिये। वहीं मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रतिनियुक्ति से वापस अपने मूल छत्तीसगढ काडर में लौटने वाले आईपीएस अमरेश मिश्रा को रायपुर जोन का आईजी बनाया गया है। सरकार ने पुलिस प्रशासन विभाग में 46 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है।
विधानसभा सत्र के पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। संतोष कुमार सिंह राजधानी रायपुर के नए पुलिस कप्तान बनाये गये हैं।वहीं आशुतोष सिंह को महासमुंद ,शशि मोहन सिंह जशपुर , रजनेश सिंह बिलासपुर, जितेंद्र शुक्ला दुर्ग , शलभ कुमार सिन्हा जगदलपुर, जितेंद्र यादव बीजापुर ,सूरज सिंह परिहार कोरिया, गिरजा शंकर जायसवाल मुंगेली, डॉ अंकिता शर्मा सक्ती, विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा, विजय अग्रवाल सरगुजा, सदानंद कुमार बालोदा बाजार, सिद्धार्थ तिवारी कोरबा जिले के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। अजात शत्रु बहादुर सिंह को पुलिस अधीक्षक एटीएस का दायित्व सौंपा गया है।
डॉ संजीव शुक्ला बिलासपुर रेंज ,अमरेश मिश्रा रायपुर रेंज, डॉ रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, डॉ दीपक झा राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का दायित्व संभालेंगे। के. एल. ध्रुव कांकेर रेंज के डीआईजी होंगे तथा डी रवि शंकर नये परिवहन आयुक्त होंगे ।



