खेल

Ind vs Eng 2nd Test, आकाशदीप के पंजे से भारत की जीत लगभग हुई पक्की, इंग्लैंड में इतिहास रचने के करीब

India vs England 2nd Test Day 5 Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज आखिरी दिन है. भारत बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी. मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में कप्तान शुभमन गिल के 161 रन की बदौलत 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 608 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा.

आकाशदीप ने खोला पंजा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप को जसप्रीत बुमराह की जगह इस मैच में मौका दिया गया था. उन्होंने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के फैसले को सही साबित करते हुए अब तक कुल 9 विकेट झटक लिए हैं. पहली पारी में 4 विकेट हासिल करने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने पंजा खोला.

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई 7वीं सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को 7वां झटका दिया है. कृष्णा ने अपने 11वें ओवर की पहली गेंद पर ही क्रिस वोक्स को आउट किया. सिराज ने भी कोई गलती नहीं की और कैच पकड़ लिया. वोक्स 32 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए.

लंच ब्रेक से पहले टीम इंडिया को मिला विकेट

घंटो बाद टीम इंडिया को विकेट मिल गया है. बेन स्टोक्स वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर LBW हो गए. उन्होंने रिव्यू लिया था लेकिन गेंद सीधे पैड पर लगती नजर आ रही थी. इंग्लैंड ने 152 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट चाहिए. फिलहाल लंच ब्रेक चल रहा है.

स्टोक्स-स्मिथ नहीं दे रहे विकेट
बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ क्रीज पर डट गए हैं और भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं दे रहे हैं. अगर वह क्रीज पर डटे रह गए तो टीम इंडिया के लिए परेशनी हो जाएगी. 33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 123 रन है. भारत को जीत के लिए 5 विकेट और लेने हैं.

इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
आकाशदीप की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है. आकाशदीप ने आखिरी दिन का खेल शुरू होते ही पहले ओली पोप को पवेलियन भेजा इसके बाद उन्होंने उन्होंने 11वें ओवर में हैरी ब्रूक को एलबीडब्ल्यू किया. इंग्लैंड के अब 5 विकेट गिर चुके हैं.

बारिश रुकते ही टीम इंडिया को मिला विकेट

इंग्लैंड में बारिश रुकने के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेल शुरू हो चुका है. इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 600 रन से भी अधिक स्कोर चाहिए. इंग्लैंड ने उतरते ही अपना 1 विकेट खो दिया. आकाशदीप ने ओली पोप को पवेलियन भेजा. नए बल्लेबाज के रुप में बेन स्टोक्स आए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक जमाने वाले कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम में ऐताहासिक पारी खेल इतिहास रच दिया. पहली पारी में 269 रन की पारी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने दूसरी पारी में 161 रन बना डाले. एक मैच में 430 रन बनाकर उन्होंने इतिहास रच दिया. शुभमन गिल एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ग्राहम गूच के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं एक मैच में डबल सेंचुरी और सेंचुरी लगाने वाले वो सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय हैं.

बारिश फिर शुरू, कवर्स मैदान पर

आज के दिन एक घंटे का खेल अब तक बारिश की वजह से बर्बाद हो चुका है. कुछ देर बारिश रुकी लेकिन अब दोबारा से शुरू हो गई है. मैदान को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है. इंग्लैंड की टीम जहां हार टालने के लिए खेलने वाली थी वो अब ड्रॉ की तरफ बढ़ रहे मुकाबले से खुश है.

बर्मिंघम से अच्छी खबर

कुछ देर पहले ही अंपायर्स ने आकर मैदान पर का निरीक्षण किया है. बारिश रुकी हुई है और धूप भी निकल गया है. उम्मीद की जा रही है कुछ देर में मैच को शुरू कराया जा सकता है. हालांकि आसमान में बादल अब भी नजर आ रहे हैं.

बर्मिंघम में हो रही बारिश

भारतीय टीम मैच के आखिरी दिन जल्दी से जल्दी मैदान पर उतरना चाहती है लेकिन बारिश की वजह से मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया. बर्मिंघम में बारिश हो रही है और दिन के खेल में खलल डाल दिया. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने चौथे दिन ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल को इस बात की चेतावनी दे दी थी. मैच के आखिरी दिन बारिश होने वाली है, आधे दिन का खेल बर्बाद हो जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button