खेल
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने तोड़ा BCCI का रूल, जानिए क्या है यह नियम

बर्मिंघम। भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन बीसीसीआई के एक नियम को तोड़ दिया। जडेजा ने बर्मिंघम टेस्ट मैच के दूसरे दिन 89 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम अपने होटल से स्टेडियम आ रही थी, तभी जडेजा ने बीसीसीआई के द्वारा बनाए नियम को ताक पर रख दिया।
जडेजा ने बीसीसीआई एक प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, जिसे भारत के 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लागू किया गया था। इस प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी खिलाडिय़ों को टीम बस से एक साथ मैदान पर आना-जाना होगा, लेकिन बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन जडेजा टीम बस में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। वह सबसे पहले यहां अकेले आ गए थे। एजबेस्टन पहुंचने के बाद रविंद्र जडेजा ने सबसे पहले बैटिंग नेट सेशन किया।



