खगड़िया में बरसेगी नौकरियां, 15 दिनों के रोजगार मेले में 275 पदों पर होगी बहाली, ₹30,000 तक सैलरी

खगड़िया: सिक्योरिटी इंडस्ट्री में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. SIS(Security and Intelligence Services) के द्वारा जिले के कई प्रखंडों में जॉब कैंप आयोजित किए जाएंगे. कई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले इस जॉब कैंप में शामिल होकर युवा न सिर्फ रोजगार पा सकते हैं, बल्कि वर्दी पहनने का सपना भी पूरा कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के बाद देशभर में विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति मिलेगी. इस भर्ती कैंप को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आई है .
जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने लोकल 18 से बताया जॉब कैंप में भाग लेने के लिए कम से कम मैट्रिक पास होना जरूरी है. साथ ही उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा 162 सेंटीमीटर से ज्यादा हाइट होनी चाहिए. युवाओं को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के साथ इंटरव्यू देना होगा. जॉब में अनुशासन, समयबद्धता और ईमानदारी को सबसे अधिक महत्व दिया जाएगा. SIS के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देने के उद्देश्य से की जा रही है.
275 पदों पर होगी बहाली
मैट्रिक पास युवाओं को सुरक्षा जवान के 150 पदों पर चयन किया जाएगा. जिन्हें 10,000 से 22,000 रुपए के वेतन मिलेगा. दूसरा पद कैश कस्टोडियन के लिए है. इसके लिए इंटर पास 50 युवाओं का चयन किया जाना है. इन पदों पर सैलरी 13,000-17,000 रुपये तक होगी. इन पदों पर 19-40 के उम्र के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. तीसरा पद सुरक्षा सुपरवाइजर का है. इसके लिए 50 पदों पर भी इंटर पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. जिन्हें 17,000 से 24,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. चौथा पद सुरक्षा अधिकारी का है. जहां 25 ग्रेजुएट आवेदकों को मौका मिलेगा. चयनित युवाओं को 27,500 से 29,500 रुपए वेतन मिलेंगे. चयन के पश्चात वेतन के अलावा PF, ESIC, बोनस, ग्रेच्युटी इत्यादि की सुविधा मिलेगी.
कब कहां लगेगा कैंप
नियोजन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 और 30 जून को चौथम प्रखंड परिसर, 1 और 2 जुलाई को अलौली प्रखंड परिसर,
3 और 4 जुलाई को परबत्ता प्रखंड परिसर, 5 और 7 जुलाई को बेलदौर प्रखंड परिसर, 8 और 9 जुलाई को गोगरी प्रखंड परिसर, 10 और 11 जुलाई को मानसी प्रखंड परिसर और आखिरी जॉब कैंप 12 और 14 जुलाई को सदर प्रखंड परिसर में आयोजित होगा. जहां पहुंचकर आप नौकरी का अवसर पा सकते हैं.



