रोजगार

भोपाल में बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की होगी सीधी भर्ती

Madhya pradesh Bhopal Rojgar Mela 2025 Details: यदि आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में है तो मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर हैं। इसमें 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट (12th pass to post graduate) तक के युवाओं की सीधी भर्ती (direct recruitment) होगी। अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू के माध्यम से सीधे चयन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश रेसिपी

दरअसल, भोपाल जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। ग्राम खजूरीकलां रोड स्थित विधापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में युवा संगम होगा। 28 जून, शनिवार को मेले में युवाओं का इंटरव्यू होगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इंटरव्यू के माध्यम से सीधी भर्ती होगी।

यहां करें संपर्क

उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य जरूरी दस्तावेज के साथ युवा संगम में पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9993596431, 0755—9993235, 9993208, 7049823369, 0755-2990750, 2990749 पर संपर्क कर सकते हैं।

जानें किस संस्था में क्या हैं शैक्षणिक योग्यता

क्रमांकसंस्था का नामशैक्षणिक योग्यता
1भारतीय जीवन बीमा निगम प्रा. लिमिटेड10वीं, 12वीं, स्नातक, पी.जी.
2एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
3एनआईआईटी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंकस्नातक, कंप्यूटर ज्ञान, पी.जी.
4एचडीबी फाइनेंस प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
5महिन्द्रा होम फाइनेंस प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
6अवयान ग्लोबल मैनेजमेंट प्रा. लि.12वीं, स्नातक
7प्रेमा सॉफ्टवेयरआईटीआई, डिप्लोमा, मैकेनिकल, CAD इंजीनियरिंग
8शिल्पकॉन डिजाइन सोलूशन प्रा. लि.डिजाइन इंजीनियर
9शिखा अडौर प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
10डागा मोटर्स प्रा. लि.आईटीआई (मैकेनिकल), अन्य
11उपथूरूस्ट प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
12शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
13एनआईआईटी, भोपालस्नातक, पी.जी., कंप्यूटर ज्ञान
14आमधाने प्रा. लि., भोपाल12वीं, स्नातक, पी.जी.
15आईसेक्ट, भोपालआईटीआई, 12वीं, स्नातक, पी.जी.
16यशस्वी ग्रुपसभी योग्यता के आवेदक
17सर्मार्धि प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
18विनकड़ना कैपिटल प्रा. लि.12वीं, स्नातक, पी.जी.
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button