उत्तरप्रदेश

बरेली में बड़ी कार्रवाई! गैंगस्टर और गौ तस्कर ‘जुबैर पाया’ के अवैध घर-होटल पर चला BDA का बुलडोजर, करोड़ों की बिल्डिंग के नहीं मिले वैध दस्तावेज

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गो तस्करी समेत कई मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुबैर के तीन मंजिला मकान पर बुधवार दोपहर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलवा दिया। मकान को गिराने की कार्रवाई बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार की देखरेख में की गई। इस कार्रवाई से जिले में खलबली मची हुई है। 

जुबैर के पास नहीं मिले इमारत के वैध दस्तावेज 
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जुबैर ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इस मकान का निर्माण कराया था। इस पर जुबैर को नोटिस भी जारी किया गया था। हिस्ट्रीशीटर के पास तीन मंजिला इमारत के निर्माण का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके बाद नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी 
पुलिस ने सूफ़ी टोला निवासी जुबैर उर्फ पाया को छह जून को विकास भवन के पीछे से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक जुबैर काफ़ी समय पहले जमानत पर छूटने के बाद से लापता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पता लगा कि वह मुंबई चला गया है। हाल ही में वह मुंबई से लौटकर आया था तो मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी आदि के 13 मुकदमे पहले से चल रहे हैं। बुधवार को उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button